Saturday, March 14, 2026

ये लोग

जवाबदेहियो से घिरा आदमी हाथ खाली रहने पर काल कोठरी में अकेला पड़े किसी निरीह सा महसूस करता है। विकास सारथी के तकादे और भैया से आपात स्थिति में दस-दस हजार के कर्जे, लाडली से बारह सौ पचपन के कर्ज और क्रेडिट कार्ड के पैंसठ हजार के बिल के अलावा अररिया, पूर्णिया, शिव कुमार दास, अरूण भैया का भरोसा, मुंबई का किराया, जीजाजी की धूर्तता, पारिवारिक जीवन में मचा तूफान सहित कितनी ही छोटी-बड़ी बातों को मन में दबाए 1207 एटियाना की सीट पर बैठा था। फोन आफ था क्योंकि जितनी चीजें दिमाग में भरी थी उसके बाद एक मैसेज के लिए भी जगह नहीं था।

काफी देर के बाद जब घुटन बढ़ गई तो फोन आन कर दिया कि मैसेज पढ़कर कुछ मन बहल जाए। वाट्सएप पर सा

No comments:

Post a Comment